DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पति प्रताड़ित पत्नी ने लगाया आरोप, पति वाट्सएप में अश्लील मैसेज कर देता है जान से मारने की धमकी, कहता है पुलिस भी मेरा कुछ नहीं कर सकती, पुलिस ने दर्ज किया केस

बालोद। थाने में ग्राम तमोरा की रहने वाली वेदिका साहू ने अपने पति के खिलाफ वाट्सएप में अश्लील मैसेज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। पति कहता है कि मैं तुझे से जान मार दूंगा । पुलिस भी मेरा कुछ नहीं कर सकती।पति की धमकी से डरी सहमी पत्नी ने थाने में केस दर्ज कराया है। दरअसल में इन्ही गलत व्यवहार के चलते पत्नी, पति से अलग अपने मायके तमोरा में रहती है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि 20 नवम्बर के दोपहर करीबन 12 बजे मेरे मोबाइल मेरे पति पंकज कुमार साहू द्वारा अपने मोबाइल नम्बर के द्वारा मेरे मोबाईल में वाट्सएप के माध्यम से मैसेज कर अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है. वेदिका साहू पति पंकज कुमार साहू, उम्र लगभग 23 वर्ष, हाल निवास – ग्राम तमोरा, थाना व जिला बालोद(छ0ग0) ने बताया है कि पंकज कुमार साहू आर0 चतुर सिंह साहू, उम्र लगभग 25 वर्ष, ग्राम डुण्डेरा, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद (छ0ग0) से 18 अप्रैल 2019 को सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम तमोरा, थाना बालोद में विवाह संपन्न हुआ था । विवाह के बाद मुझे ससुराल में 2-4 दिन तक पति व उसके माता-पिता ठीक रखें उसके बाद दहेज में छोटे-छोटे व टुटे-फूटे सामान लाई हो कहकर मुझे प्रताड़ित करने लगे, तथा मोबाईल से मेरे परिवार वालो से बात करने पर बना किसी कारण के शक-संदेह कर मेरे पति द्वारा मेरे साथ वाद-विवाद मारपीट करने तथा चाकू-छुरी दिखाकर जान से मारने की धमकी देने पर मैं अपने पिता को सूचित किया जिससे मेरे पिता एवं ग्राम तमोरा के लोगों द्वारा ग्राम डुंडेरा में जाकर मेरे पति एवं उसके परिवार वालों को समझाया गया,

किन्तु मेरे पति द्वारा क्रूरतापूर्ण व्यवहार करने एवं बार-बार मुझे प्रताड़ित करने से मेरा ससुराल में रहकर जीवन-यापन करना जान-माल का खतरा बन जाने से अपने मायके में आकर निवास कर रही हूं । मेरे पिता द्वारा ग्रामीण साहू समाज तमोरा में मेरे एवं मेरे पति के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किये थे, जिसमें मेरे पति को साहू समाज द्वारा बैठक की सूचना देने के बाद भी बैठक में उपस्थित नही हुआ थाना प्रभारी महिला सेल बालोद में भी लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता नही होने से उभय पक्षकार न्यायालय जाने की राय दिये जाने पर मैंने कुंटुम्ब न्यायालय बालोद में मेरे पति के विरूद्ध परवरिश राशि हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत की है, जो लंबित है ।

इस बीच 20 नवम्बर को मेरे पति द्वारा लगभग 12 बजे मोबाइल में अश्लील मेसेज भेजकर मुझे व मेरे परिवार वाले को जान से मारने की धमकी दिया गया है, उन्होंने मैसेज में लिखा है कि तुम्हारे में दम है तो मुझे अंदर करके दिखा, मैं क्रिमिनल हूं, पुलिस वाले मेरा कुछ नही कर सकते । पत्नी ने कहा मेरा पति अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, उनके विरूद्ध और मामला भी लंबित है । मेरे पति द्वारा मुझे बार-बार फोन करके या मेसेज करके जान से मारने की धमकी दिया जाता है, जिससे मैं काफी भयभीत रहती हूं, मेरे पति के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है अन्यथा कोई भी घटना घटित होने की संभावना बनी रहेगी । बालोद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 294,506 का केस दर्ज किया है.

You cannot copy content of this page