DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब दुकान के विरोध में महिला मोर्चा का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं, किया जमकर प्रदर्शन

बालोद। शालिनी राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के निर्देश पर जिला भाजपा अध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में बालोद में शराब दुकान के सामने भाजपा महिला मंडल मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया भाजपा महिला मोर्चा ने शासन से 4 साल होने के बावजूद अब तक शराबबंदी नहीं करने को लेकर सवाल उठाया । तो वही नशे से बर्बाद होते परिवारों के लिए भूपेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

जिला अध्यक्ष दीपा दयानन्द साहू ने जमकर सरकार को खरी-खोटी सुनाई। भाजपा महिला मोर्चा ने अंग्रेजी शराब दुकान के सामने जाकर विरोध किया। पैदल मार्च करते हुए महिलाएं शराब दुकान के पास पहुंचीं। महिलाओं को शराब दुकान तक पुलिस ने पहुंचने नहीं दिया। जिससे नाराज महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 930 को जाम कर दिया। वे जमीन पर भी बैठ गए। इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन एवं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिलाएं और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सड़क से उठने को तैयार हुए ।

घरेलू हिंसा का शिकार हो रही महिलाएं

लीला शर्मा महामंत्री, नीता साहू, संध्या साहू मोना टुवानी व अन्य महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। गली-गली में शराब और दूसरे मादक पदार्थ की अवैध बिक्री हो रही है। इससे आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है। शराब के कारण महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। रोज परिवारों में वाद विवाद हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से भाग रही है और खामियाजा समाज को भुगतना पड़ रहा है।

एक भी दुकान बन्द नहीं की सरकार ने

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू, कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू ने कहा कि ”शराबबंदी का कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था. तीन साल बीत गए। सरकार ने एक भी शराब दुकान बंद नहीं की। वादाखिलाफी कर कांग्रेस की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। शराब समाज के लिए अभिशाप है। यह वो दीमक है, जो धीरे धीरे हमारे पूरे समाज को खोखला करते जा रही है। कोरोना संक्रमण काल तक में एक तरफ जहां लोग अपने जरूरत की सामग्रियों के लिए भटक रहे थे तो दूसरी ओर भूपेश बघेल जी उन्हें ऑनलाइन शराब बेचवा रहे थे।

सरकार को जगाने चरणबद्ध तरीके से होगा आंदोलन

भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि शराबबंदी को लेकर सरकार को जगाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। जब तक सरकार शराब बंद नहीं करती भाजपा विरोध प्रदर्शन पर उतरती जाएगी। सरकार को आईना दिखाने का काम विपक्ष कर रही है। लेकिन सरकार अपना काम नहीं कर पा रही है। जो घोषणा की है उसे भी पूरा नहीं कर पा रही है और यहां कार्यकाल बीतने की कगार पर आ चुका है।

प्रदर्शन में इनकी रही सहभागिता

इस विरोध प्रदर्शन में पूनम साहू,महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर, सत्या गावरे, ख़िलेश्वरी साहू, सरोज गंगबेर, मोहनी देवांगन, अनीता कुमेटि,अंबिका यादव, सीता साहू, सुनीता मनहर ,चंद्रिका साहू , रेणुका रावटे सहित विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष केसी पवार, प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, बाल मुकुंद देवांगन, तोमन साहू, सुरेंद्र देशमुख, आदित्य पिपरे, सुरेश निर्मलकर शहर मण्डल अध्यक्ष, प्रेम साहू ग्रामीण मण्डल बालोद अध्यक्ष, कौशल साहू गुरुर अध्यक्ष, मेहत्तर नेताम आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page