DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहल्ला क्लास में इस गांव में बच्चों को शिक्षक सिखा रहे जादू , देखिये आज क्या कला देखी बच्चों ने

बालोद– पढ़ई तुंहर पारा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला छोटापारा कपरमेटा के मोहल्ला क्लास में आज बाल सभा का आयोजन हुआ.जिसमें सहायक शिक्षक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बच्चों जादू का खेल दिखाया. रस्सी बनी छड़ी , गुलदस्ते का रंग बदला , सिक्का हुआ गायब , मुर्गी का अंडा , आँखों में काला पट्टी बांधकर रंग पहचानना एवं ताश का खेल दिखाया. जादू खेल सीखकर कक्षा पाँचवीं की छात्रा भारती ने भी जादू का खेल दिखाया.

मोहल्ला कक्षा में प्रधान पाठक आर आर गंजीर ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के साथ खेल- खेल एवं रोचक विधि से बच्चों को पढ़ाई कराई जाती है.

You cannot copy content of this page