DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट क्रॉफ्ट व मल्टी टैलेंटेड टीचर के रूप में पुष्पा चौधरी हुई सम्मानित

बालोद। अर्जुन्दा निवासी मटिया मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षिका पुष्पा चौधरी को नॉवेल टीचर क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा दुर्ग के गोंडवाना भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट क्राफ्ट व मल्टी टैलेंटेड टीचर के रूप में सम्मानित किया गया।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने हाथ से निर्मित खिलौनों की प्रदर्शनी भी लगाई। जो वह बच्चों को पढ़ाने में इस्तेमाल करती हैं और शिक्षा को रोचक और मनोरंजक बनाती है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण योजना 2021 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञानदीप पुरस्कार, सत्र 2021-22 में पढाई तुंहर दुआर 2.0 अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान सतत विद्यार्थियों की पढ़ाई में सक्रिय सहभागिता हेतु कार्यालय जिला परियोजना समग्र शिक्षा जिला बालोद द्वारा सम्मानित हो चुकी।

अंगना म शिक्षा अभियान के तहत जिला नोडल की भूमिका भी उन्होंने निभाई। खिलौने, मिट्टी के कलाकृति व हस्त निर्मित चीजों के जरिए पढाई को आसान बनाने में नवाचार कदम उठाते हैं। कोरोना काल में छत पर क्लास लगाकर छग में एक मॉडल पेश की थी। कोरोना काल मे मास्क वितरण, जागरूकता, सेवा कार्य में योगदान रहा।

You cannot copy content of this page