बालोद। बालोद ब्लॉक के सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता विवेक धुर्वे को दुर्ग में नॉवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया।आयोजन के मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग विधानसभा चेयरमैन स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन छत्तीसगढ़ ने उन्हें सम्मानित किया।
राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिसका थीम राष्ट्र निर्माता शिक्षक था। विशिष्ट अतिथि युवा विधायक देवेंद्र यादव थे। अध्यक्षता अरुण साहू अध्यक्ष एनटीसीएफ ने की।विशिष्ट अतिथि शिशिरकना भट्टाचार्य पूर्व डाइट प्राचार्य दुर्ग, हंसा शुक्ला प्राचार्य शंकराचार्य महाविद्यालय हुडको, कीर्तन शुक्ला व्याख्याता हाई स्कूल गौरमाटी कबीरधाम थे। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कार वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध श्री धुर्वे अपने शिक्षण शैली से अलग पहचान बनाए हुए हैं। पूरे कोरोना काल में उन्होंने अपनी कार को क्लासरूम की तरह इस्तेमाल किया था। तो वर्तमान में स्काउट गाइड रोवर रेंजर से भी जुड़ कर पर्यावरण, समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर कार्य कर रहें। इसके पूर्व वे स्कूल शिक्षा विभाग से मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षाश्री,आजादी के अमृत महोत्सव पर नॉवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण,जिला स्तरीय पढ़ई तुंहर दुआर के तहत उत्कृष्ट काम के लिए बालोद जिला कलेक्टर से सम्मानित हो चुके हैं।वर्तमान में भारत स्काउट एवं गाइड के रोवर्स स्काउट मास्टर के तौर पर जिम्मेदारी का निर्वहन करते अपने रोवर्स के बच्चों के साथ सामाजिक कार्य व पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान दे रहे। विद्यालय स्तर पर पर्यावरण को बढ़ावा, कॅरियर गाइडलाइन का कार्य कर रहे।

