DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेल में उपलब्धि हासिल करने वाली दो बहनों चंचल और दीप्ति को विधायक ने किया सम्मानित

बालोद। हाल ही में केरल के कालीकट में हुए नेशनल वुशु चैंपियनशिप ग्राम कोबा की रहने वाली चंचल साहू ने ब्रांज मेडल जीता था।

छत्तीसगढ़ से इकलौता मेडल इस खेल में चंचल के जरिए मिला तो वही चंचल की बड़ी बहन दीप्ति साहू भी इंटरनेशनल स्तर की खिलाड़ी हैं। जो वुशु की नेशनल प्लेयर भी है। उनका भी चयन 36वे नेशनल गेम के लिए हुआ है। जिसकी गुजरात मेजबानी कर रहा है। उन दोनों बहनों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए विधायक संगीता सिन्हा ने सम्मानित किया। गुजरात में होने वाले वुशु के नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ के 5 वुशु खिलाडियो का चयन हूआ है। जिसमे बालोद से कोबा की बेटी दीप्ति साहू चयनित हुई है जो जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जिले से पहली बार खिलाड़ी वुशु में छत्तीसगढ़ का प्रतिनित्व कर रही है। खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित है।जिसमें 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश से खिलाड़ी शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page