DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विज्ञान शिक्षिका संध्या सिंह को मिला “छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान”

बालोद| विज्ञान शिक्षिका संध्या सिंह को विश्व हिंदी रचनाकार मंच और अंतरराष्ट्रीय महिला मंच के तत्वाधान में आयोजित नीरज स्मृति काव्य महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में “छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान” मिला है। शा. पूर्व. मा.शा.बेलोदा की विज्ञान शिक्षिका संध्या सिंह इसके पहले भी अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्था साहित्यदयो द्वारा भी श्रेष्ठ रचनाकार के रूप में समाम्नित हो चुकी हैं। वर्तमान में वे शहर समता विचार मंच साहित्यिक संस्था की भिलाई अध्यक्ष भी है। शिक्षा के क्षेत्र मे भी उन्हें अरविंदो सोसायटी द्वारा नवाचार मे उत्कृष्ट सुझाव के लिए प्रसंशा पत्र दिया गया है।शिक्षिका विज्ञान से स्नातक और हिन्दी तथा अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं। लेखन में उनकी रूचि बचपन से ही थी।

You cannot copy content of this page