DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराबबंदी को लेकर महिला मोर्चा करेगी सोमवार को जय स्तंभ चौक पर प्रदर्शन, शराब भट्ठी तक निकालेगी पैदल मार्च

बालोद। प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार कांग्रेस सरकार के शराब बंदी के वायदे को लेकर बालोद शहर में भारतीय जनता महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में शराबबंदी के वादे को याद दिलाने प्रदर्शन किया जाएगा। महिला मोर्चा जिला बालोद की अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा एक तरफ सरकार जन घोषणा पत्र में वादे करती है ठीक उलट सरकार शराब को बढ़ावा दे रही है। इन विषयों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इसी के तहत सोमवार को महिला मोर्चा द्वारा शराब बंदी की मांग को लेकर जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन कर शराब दुकान तक पैदल मार्च किया जाएगा। जिला महिला मोर्चा के महामंत्री संगीता चंद्राकर एवं लीला शर्मा ने शराबबंदी को लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पूर्ण शराबबंदी की कसम खाने वाली कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद अपने वादे को भूला दिया।सरकारी दुकान से अधिक शराब गांव, मोहल्लों में बिक रही है। अब तो सरकार के 4 साल के कार्यकाल भी पूरे होने वाले हैं। ऐसे में यह सरकार आखिर कब करेगी पूर्ण शराब बंदी।

घरेलू हिंसा का शिकार हो रहीं महिलाएं, लगे रोक

महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। गली-गली में शराब और दूसरे मादक पदार्थ की अवैध बिक्री हो रही है। इससे आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है। शराब के कारण महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। और रोज परिवारों में वाद विवाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से भाग रही है और भुगतना समाज को पड़ रहा है। यह अव्यवस्था तत्काल सुधरे।

You cannot copy content of this page