DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणेश उत्सव व बैसाखी महोत्सव व कलामंच लोकार्पण हुआ, डढारी पहुंची विधायक

गुरुर। गुरुर क्षेत्र के ग्राम डढारी में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में गणेश उत्सव एवं वैशाखी महोत्सव (खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन किया गया था। रविवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा थी।

अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि सभापति जिला पंचायत केदार देवांगन, जिला पंचायत सभापति ललिता पिमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के महामंत्री सादिक अली, सभापति जनपद पंचायत गुरुर राजश्री यादेश्वर, सेक्टर अध्यक्ष लालखान, सरपंच कामता प्रसाद, उप सरपंच बाबूलाल, गौठान समिति के अध्यक्ष गौचरण गजभीम सहित पूर्व सरपंच इंद्र कुमार गंजीर, पूर्व पंच इंद्र कुमार साहू मौजूद थे।

इस दौरान विधायक के युवा मितान क्लब को लेकर सरकार की सराहना की व कहा कि समय समय पर युवाओं द्वारा आयोजन किया जाना चाहिए। ससमिती के जरिए आयोजन हेतु सरकार फंड दे रही। इससे गांव में खेलों को बढ़ावा मिलता है। तो वही स्वच्छ मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध होता है।

You cannot copy content of this page