DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गणपति की आरती कर विधायक ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना,गृहग्राम बोरतरा में गणेश जगराता में शामिल हुई संगीता सिन्हा

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा अपने गृह ग्राम बोरतरा के गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने विसर्जन से एक दिन पूर्व आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना बप्पा से की।

गृहग्राम बोरतरा में गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम में वे पहुंचे थे। उनके साथ सुमित राजा राजपूत स.महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरुर ,ग्राम पंचायत बोरतरा के उपसरपंच कोमलेश्वर सिन्हा,रिखी सिन्हा,तोरण सिन्हा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। आयोजन में नवयुवक गणेश उत्सव समिति गौरा चौक बोरतरा के अध्यक्ष नवीन पटेल, उपाध्यक्ष गुलशन सिन्हा, सचिव देवेश पटेल,कोषाध्यक्ष दीपक सिन्हा,सदस्यगण विक्की सिन्हा, दुष्यंत पटेल, मोनू सिन्हा, रवि अग्रवाल, पंकज पटेल, आर्यन सिन्हा, अशीष सिंहा, सतीश यादव, सागर यादव, रितु पटेल, भोज मंडावी, दीपक सोनवानी, प्रवीण अग्रवाल, तुषार सोनवानी, समीर चंदेल, लुकेश पटेल, नवीन मंडावी का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page