DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- एमवे चिटफंड कंपनी का एक और आरोपी हुआ नागपुर से गिरफ्तार तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके,बालोद पुलिस की कार्रवाई

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा की एक महिला राजकुमारी यादव के साथ लगभग ₹5 लाख की ठगी करने वाले एमवे कंपनी के एक और डायरेक्टर धर्मेंद्र उर्फ धनंजय को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रिमांड पर जेल भेजा गया। इसके पूर्व तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। लगभग 150 लोगों से 2500000 रुपए की ठगी की गई है। बालोद में इस कंपनी का दफ्तर संचालित होता था। पैसा समेट कंपनी के संचालक फरार हो गए थे। इधर राजकुमारी यादव द्वारा जमा किए गए पैसे का समय समाप्त होने के बाद जब वह पैसों को निकालने के लिए कंपनी का दफ्तर तलाशते नागपुर तक पहुंची तो वहां भी पता चला कि दफ्तर बंद हो चुका है। संचालक फरार हो गए हैं। उसके बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। यह आरोपी फरार था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

देखिये विस्तृत जानकारी

You cannot copy content of this page