DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लड कैंसर से जूझ रही महिला के इलाज के लिए विधायक ने दिलवाया 1 लाख रुपए

बालोद। संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने एक बार फिर मानवीयता दिखाई है। उन्होंने शासन की योजना के तहत ब्लड कैंसर से जूझ रही एक महिला के इलाज के लिए 1 लाख रुपए की मदद दिलवाई। राशि स्वीकृत होने के बाद संबंधित हितग्राही को चेक का वितरण किया गया।
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईरागुड़ा निवासी रुक्मण साहू की पत्नी इन्द्रा बाई साहू ब्लड कैंसर से गंभीर रूप से पीड़ित है। श्रीमती साहू के निरंतर ईलाज एवं परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने की जानकारी प्राप्त होते ही संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने उनके ईलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से उक्त राशि स्वीकृत कराया। जिससे ईलाज उचित रूप से हो सकेगा।

You cannot copy content of this page