DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दर्रा के डाकपाल ने की सुकन्या समृद्धि योजना में 94 हजार का गबन, गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद/ गुरूर। ब्लॉक के ग्राम दर्रा के डाकपाल विजय सिन्हा द्वारा डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत विभिन्न खातों में ₹94500 का गबन किया गया है। मामले में पुलिस ने धारा 409, 420 का केस दर्ज किया है। तो वही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रार्थी विकास कुमार सोनी उपसंभागीय निरीक्षक डाकघर उपसंभाग बालोद जिला बालोद, उपसंभागीय निरीक्षक की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है। उनका कहना है मेरे क्षेत्र के अंतर्गत शाखा डाकघर दर्रा से कुछ खाता धारको से शिकायत मिलने पर मेरे द्वारा पासबुक व शासकीय लेजर रिकार्ड से मिलान करने पर अनियमित्ता पाये जाने पर प्रारंभिक जांच कर सूचना प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग सिविक सेंटर भिलाई को दी गई। जिसके संबंध में प्राप्त पत्र कार्यालय प्रवध अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग सिविक सेंटर भिलाई के पत्र क्रमांक एफ 6-4/21-22/80 सिविक सेंटर भिलाई दिनांक 11 अगस्त 2022 के मुताबिक ग्राम दर्रा शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल विजय लाल सिन्हा के द्वारा विभिन्न 18 खाता धारको से कुल 94,500 रूपये की राशि का धोखाधड़ी कर गबन करना पाये जाने से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने निर्देशित किया गया। ग्राम दर्रा शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल विजय लाल सिन्हा पिता मनराखन लाल सिन्हा उम्र 60 वर्ष ,वर्तमान पता ग्राम सरबदा पोस्ट दर्रा तहसील गुरूर जिला बालोद छ0ग0 के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करने निर्देशित किया गया था। शाखा डाकघर दर्रा के अन्तर्गत कुल 18 खाता धारको के जमा रकम 94,500 रूपये का गबन विजय लाल सिन्हा, ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकपाल दर्रा लेखा कार्यालय गुरूर (पुट ऑफ) के द्वारा 18 विभिन्न खाताधारको से धोखाधड़ी कार्य कर शासकीय पद का दुरूपयोग करते हुए रकम का गबन किया है । प्रकरण में अभी विभागीय जांच जारी है जिसमें और भी गबन प्रकाश में आने की संभावना है ।

You cannot copy content of this page