DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिरिद की हेमा मंडावी 64 भार वर्ग सब जूनियर में स्नैच में नया रिकॉर्ड की दर्ज

बालोद। कु. हेमा मंडावी 64भार वर्ग समूह में कुल 112 किग्रा. वजन उठान उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विगत दिनों तीन दिवसीय 20 वीं सब जुनियर बालक-बालिका भारोत्तोलन (वेटलिप्टिंग) प्रतियोगिता बालोद टाऊन हॉल में हुई थी। इस स्पर्धा के संबंध में बच्चो के कोच प्रकाश देशमुख ने बताया ग्राम पिरिद से 2 बलिकाओ ने भाग लिया था जिसमे 49भार वर्ग में कु.भारती साहू (पिता तपेश्वर लाल साहू) ने 40 किग्रा. स्नैच एवम 52 किग्रा. क्लीन एंड जर्क करके कुल 92किग्रा. करके प्रथम स्थान प्राप्त किया और 64किलो भार वर्ग में कु. हेमा मंडावी (पिता टेकराम मंडावी)ने 50 किग्रा. स्नैच एवम 62किग्रा. का क्लीन एंड जर्क करके कुल 112किग्रा. वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अपने समूह का सबसे अधिक स्नैच करके नया रिकॉर्ड अपने नाम किया । इस तीन दिवसीय सब जूनियर भारोत्तोलन स्पर्धा में विभिन्न जिलों से 150 बालक-बालिका खिलाड़ी व 30 खेल अधिकारी कोच मैनेजर ने भाग लिया । जिसमें बालोद राजनांदगांव, बिलासपुर, गारियाबंद, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, कोरबा, धमतरी, आदि जिलों के टीम शामिल हुए ये दोनों बालिकाए ग्राम पिरीद मे छोटे से भवन में संचालित पॉवर फिटनेस जिम में कोच प्रकाश देशमुख के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 2 घंटे नियमित अभ्यास करते हैं । इन बच्चो के सफलता के लिए ग्राम पिरीद के सरपंच अवधराम साहू ,उपसरपंच केसव देशमुख , गामेश्वर धनकर एवम तपेश साहू ने बधाई देते हुए अभी 23 व 24 सितम्बर को गरियाबंद में होने वाले अगले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की |

You cannot copy content of this page