DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गहिरा नवागांव के साहू समाज का निर्णय- शोक परिवार में प्रति घर से 2 किलो चावल और 100 रुपए देंगे

पारख लगातार दूसरी बार चुने गए ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष

देवरीबंगला। जिला साहू की आदेशांनुसार ग्रामीण अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव का चुनाव कर 7 नवम्बर तक देवरी मंडल में नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची जमा करना था। जिसमे ग्राम गहिरा नवागांव में साहू समाज ग्रामीण की बैठक आहूत किया गया था।

जिसमे सर्व सम्मति से पुनः ग्रामीण अध्यक्ष पारख साहू को ग्रामीण साहू समाज की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष के द्वारा समाज में एकता व सभी को मिलजुलकर एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। साथ ही महिलाओं के द्वारा निर्णय लिया गया कि किसी के शोक परिवार में प्रति घर से 2किलो चावल और 100 रुपए दिया जाएगा जिससे परिवार को दुख की घड़ी में समाज की ओर से मदद होगी। साथ ही सादा भोजन करने की बात कही। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष टोमन साहू, महिला उपाध्यक्ष सरोज साहू,सचिव डा एन के साहू,संदेश वाहक अंकालु साहू को निर्वाचित किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रोमन साहू,भेनू साहू, तुका राम, परस,छबील,मोहित,सुरेश, मोहेंद्र,सुरेंद्र,ओमप्रकाश,राजीव, हर्षित,मंजीत,धीरज साहू,रेवती,विजयलक्ष्मी,शशि, कुसुम,केसरी, तामेश्वरी,कामिनी आदि सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page