DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालोद में 8 से,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया करेंगी शुभारंभ

बालोद। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया 08 सितम्बर 2022 को 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का शुभारंभ करेंगी। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरदार पटेल मैदान में 08 सितम्बर को 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष प्रेमलता साहू उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार कार्यक्रम का समापन रविवार 11 सितम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष प्रेमलता साहू उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page