DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उल्टी दस्त से पीड़ित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे संसदीय सचिव निषाद

बोडेना में लगभग 40 लोग डायरिया के चपेट में आ चुके हैं अब तक
बालोद। गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम बोड़ेना में पुरे गांव में अभी उल्टी दस्त का संक्रमण फैला हुआ है लगभग 40 लोग अभी तक संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा चुके हैं। यहां प्रतिदिन डायरिया के मरीजो की संख्या बढ़ते क्रम पर है। जिसका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में चल रहा है। ज्यादा गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रिफर किया जा रहा है। जिसमें से अर्जुंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी 7 पीड़ित मरीज भर्ती हैं। जिसमें 4 महिला व 03 पुरूष है। जिनका इलाज जारी है।

वहीं 7 मरीजों को आज ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है तो वहीं गंभीर रूप से 2 पीड़ित मरीजों मेडिकल कॉलेज रिफर किया है। इन सभी मरीजों के हालचाल जानने के लिए रात्रि 9 बजे विधायक कुंवर सिंह निषाद अस्पताल पहुंचे थे। बोड़ेना गांव के भर्ती मरीजों का हालचाल जानकर जायजा लिया और डाक्टरों को निर्देशित किया कि मरीजों को अच्छा इलाज मुहैया करें। मरीज व मरीजों के परिजनों ने विधायक के द्वारा डाक्टर को अच्छा इलाज करने के लिए निर्देशित करने व विधायक के संवेदनशीलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

You cannot copy content of this page