DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रसोईया संघ भी करेंगे अब 5 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

बालोद। जिले के मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ द्वारा भी अब 5 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। इस संबंध में रसोईया संघ द्वारा जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया गया है। जिसमें संघ द्वारा प्रमुख रूप से तीन मांगे रखी गई है। कहा गया कि रसोइयों को नियमित किया जाए। रसोइयों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए। रसोइयों को निकाल कर बाहर करना बंद किया जाए। इस बार रसोइए प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रहें। बूढ़ा तालाब रायपुर परिसर में आंदोलन में जिले के रसोइए शामिल होंगे। बता दे कि कुछ माह पहले बालोद जिले के रसोइए अपने स्तर पर आंदोलन कर रहे थे। लेकिन उसका अपेक्षित परिणाम नहीं आ रहा था। इसके चलते अब रसोइयों ने हर जिले से एकजुटता दिखाते हुए प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया है। बता दे कि एक ओर जहां शिक्षकों की हड़ताल से पढ़ाई ठप है। बच्चों को अभी सिर्फ भोजन ही मिल पा रहा है। जिससे कुछ जगह स्कूल तो खुले हैं। लेकिन अब रसोइए हड़ताल में चले जाएंगे तो स्कूलों में पूरी तरह से तालाबंदी की नौबत आ जाएगी।

You cannot copy content of this page