DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेम्हरडीह में जन्माष्टमी पर दही लूट के साथ विविध खेल हुआ

डौंडीलोहारा। ग्राम सेम्हरडीह में भगवान श्री कृष्ण जी के जन्माष्टमी पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी की झांकी निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण और बलराम जी के झांकी के साथ राउत नाचा व बाजे गाजे के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए गांव के गलियों व चौक-चौक में दही लूट का आनंद लिया गया। भ्रमण के पश्चात् रात्रि में जन्माष्टमी के अवसर पर गांव के युवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के ग्रामीण स्तरीय खेल का आयोजन किया गया। जिसमें मटकी फोड़, जलेबी दौड़, कबड्डी, खेल खेला गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को गांव के बैगा भूषण प्रीतम द्वारा सम्मानित किया गया। जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्टाफ़ ,आंगनबाड़ी केंद्र के दीदी व वरिष्ठ ग्रामीणों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता के रूप में मुख्य रूप से धनेश्वर साहू ,लव नायक, नंदकुमार, केशव, निरज, संजय , गितेश्वर, घनश्याम गोयल, इनम, व सभी युवा समीति के सदस्य रहे।

You cannot copy content of this page