DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देर रात तक मनी कुरदी में जन्माष्टमी, बच्चों को राधा, कृष्ण बलराम बनाकर की गई पूजा

बालोद। राजीव युवा मितान क्लब कुरदी के तत्वाधान में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन शुक्रवार की देर रात तक किया गया। मानस भवन के पास आयोजित इस कार्यक्रम में दही हांडी का भी रखा गया था। तो वहीं देर रात तक पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों को कृष्ण, बलराम और राधा के रूप में तैयार कर उनकी पूजा की गई। बाजे गाजे के साथ ग्राम भ्रमण भी हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि संजय साहू ग्राम सरपंच सहित उपसरपंच इलाराम ठाकुर, ग्राम प्रमुख सोमन निषाद, केशु राम साहू और सभी पंच गण मौजूद थे। इस दौरान दही हांडी समिति द्वारा रखी गई थी। मटका फोड़ और तिलक लगाने की प्रतियोगिता हुई। जिसमें ईनाम भी रखे गए थे। आयोजन में अध्यक्ष डिलेश्वर साहू, उपाध्यक्ष कोमल कांत साहू, सचिव भूपेश साहू, कोषाध्यक्ष संदीप साहू, संयुक्त सचिव खुशबू जैन सहित समस्त सदस्यों का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page