DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा व गुंडरदेही विधायक कार्यालय में मनी राजीव जयंती

बालोद| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुंदा संतु राम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष देवरी कोदूराम दिल्लीवार के नेतृत्व में शनिवार को विधायक कार्यालय अर्जुंदा एवं देवरी बंगला में देश के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के जनक भारतरत्न स्व राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया तथा तिलक लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर विजयपाल बेलचंदन, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, उपाध्यक्ष सुषमा चंद्राकर, सागर साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल, चुकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, एल्डरमैन रामाधार गजेंद्र, दिलीप देश लहरा, रेवाराम सिन्हा, हरि साहू, ललित जोशी, डालम पारख, सभापति जनपद सदस्य केजूराम सोनबोइर ,पूूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन कश्यप, महामंत्री-ब्लाक कांग्रेस संजीव कुमार चौधरी, केशव शर्मा,दुुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, इंदरमन देशमुख, ढाल ठाकुर, बरसन निषाद, मुरली मंडावी,जयलाल मालेकर,माधो ठाकुर, आनंद निषाद, प्रकाश देवांगन, दीपेंद्र सेन, मंगल साहू ,भोलेश्वर देशमुख, पूर्णानंद चौधरी ,संदीप चंद्राकर ,रोमलाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

गुंडरदेही में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

इसी तरह ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी के 78 वां जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण कर जाति,सम्प्रदाय, क्षेत्र,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा लिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,डॉ नारायण साहू,के के राजू चन्द्राकर,रवि राय, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम,सुनील चन्द्राकर, महामंत्री तामेश्वर देशमुख, मोंटू चन्द्राकर, जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, अनिल कटहरे,रूपचंद जैन,अमृतानंद सिन्हा, न पं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर,एल्डरमैन लिखन निषाद,बलराम गुप्ता,लक्ष्मी सोनकर,सेक्टर प्रभारी डॉ मानसिंह सार्वा,तरुण पारकर, अभिषेक यादव,निजानंद चन्द्राकर, किशन पांड़े, रेवाराम ठाकुर,संजय यादव,पीयूष,श्रीराम ठाकुर,देवराज ठाकुर,मुक्ता नागेश सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page