DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह 18 नवम्बर को भीम कन्हार में, संसदीय सचिव कुंवर निषाद होंगे चीफ गेस्ट

बालोद/ डौंडी लोहारा। डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम भीमकन्हार में विधायक निधि एवं विभिन्न मदों से लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम 18 नवंबर दोपहर 1 बजे से बाजार चौक पर रखा गया है। इस कार्यक्रम के दौरान नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भीमकन्हार का शुभारंभ होगा। तो वही नवीन खाद गोदाम का लोकार्पण भी होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी क्रमांक 1, मिनी आंगनबाड़ी वार्ड क्रमांक 16, समुदायिक भवन, कला मंच, हाई स्कूल अहाता निर्माण का भी लोकार्पण होगा। तो वहीं पानी टंकी नल जल पाइप लाइन विस्तार कार्य के तहत भूमि पूजन भी होना है।

आयोजन के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता सरपंच संघ डौंडी लोहारा के उपाध्यक्ष व सरपंच भीम कन्हार पोषण साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रभा सुधाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश नुरेटी, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के अध्यक्ष जीवन लाल कश्यप, जनपद पंचायत डौंडी लोहारा के उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोचेरा के अध्यक्ष तोषण चंद्राकर, मुड़िया के अध्यक्ष कमल नारायण, सरपंच संघ डौंडी लोहारा के अध्यक्ष पोषण लाल देवांगन, जनपद सदस्य खगेश ठाकुर ,जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सदस्य केजु राम सोनबोइर , गिरीश चंद्राकर, टेमन देशमुख, फिरन्ता ठाकुर, अवधेश ठाकुर, विक्रम सिंह, कमलेश शर्मा, रोहित ठाकुर, पार्वती नायक ,गोपी साहू संतोषी ठाकुर, भावना भूपेश नायक, हीराराम देवहारी होंगे।

You cannot copy content of this page