DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पार्षद टी ज्योति ने किया अपने वार्ड में तिरंगा का वितरण

दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा वार्ड 26 नेहरू नगर के पार्षद टी ज्योति ने लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित करते हुए तिरंगा वितरित किया। इस तिरंगे को लोगों को अपने घरों के सामने सम्मान पूर्वक लगाने की अपील की गई। तो वहीं आजादी का महत्व भी वार्ड वासियों को समझाया गया।

इस दौरान विभिन्न वार्ड वासियों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता के जयकारे के साथ वंदे मातरम का नारा लगाया और इस तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को सद्भावना पूर्ण मनाने का संकल्प भी लिया गया।

You cannot copy content of this page