DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हमर तिरंगा अभियान के तहत हुआ शहीद परिवारों का सम्मान

शामिल हुई मंत्री अनिला व विधायक संगीता

बालोद। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा 13 अगस्त की शाम को बालाजी रिसोर्ट सभागार में हमर तिरंगा अभियान के तहत बालोद जिले के शहीदों के परिवारों का सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया व
विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। सम्मान कार्यक्रम के साथ बालोद शहर में तिरंगा रैली भी निकाली गई।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एसपी जितेंद्र यादव, डीएफओ आयुष जैन सहित अन्य प्रमुख अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री श्रीमती भेड़िया व विधायक संगीता सिन्हा ने शहीदों के परिवार को कहा कि उनके बेटों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वे अमर है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता का महत्व समझने की अपील भी की और इस आजादी को बरकरार रखते हुए शहीदों और उनके परिवार के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की। तिरंगा रैली के माध्यम से अतिथियों ने शहर वासियों को 11 से 17 अगस्त तक हमर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील भी की।

You cannot copy content of this page