DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मानव श्रृंखला से बच्चों ने बनाई 75 की आकृति, डौंडी के विद्यालयो में चलाया गया हमर तिरंगा व घर-घर तिरंगा अभियान

स्काउट गाइड द्वारा चलाया गया घर-घर तिरंगा अभियान

डौंडी। भारत के आजादी के 75 साल पूरी होने पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान पूरे देश में चल रहा है भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, यह पूरे विश्व में भारतीय होने को पहचान कराता है ,आजादी के अमृत महोत्सव को चिन्हित करने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के लिए भारत ने अपना 75 वा आजादी का उत्सव मनाने के दौरान हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान बनाया है,जो 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा।

इसी तारतम्य में भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद के आदेशानुसार व स्थानीय संघ डौंडी के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी की रानी लक्ष्मीबाई गाइड दल व रेंजर टीम, एनसीसी कैडेट एनएसएस स्वयंसेवक तथा समीपस्थ विवेकानंद हाई स्कूल के स्काउट गाइड दल , स्वामी विवेकानंद रोवर क्रू बालक डौंडी , सरस्वती शिशु मंदिर दल्ली राजहरा , हायर सेकेंडरी स्कूल कुआंगोंदी, हायर सेकेंडरी स्कूल नया बाजार राजहरा, हायर सेकेंडरी स्कूल साल्हे, हायर सेकेंडरी चिखला कसा के द्वारा भी अपने अपने घर में तिरंगा फहराने और अन्य लोगों को भी अपने घर में तिरंगा झंडा फहराने हेतु जागरूक करने के लिए मुख्य मार्गो , मुख्य चौक व बाजारों में अन्य स्थानों पर जन जागरूकता रैली निकाली गई । साथ ही आत्मानंद विद्यालय के प्रांगण में समस्त छात्राओं द्वारा आजादी के 75 वर्ष का मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय के प्राचार्यगण, विकासखंड स्काउट सचिव डौंडी नेमसिंह साहू , स्काउटर गाइडर मिथिला सिंघारे ,अलका मेढे़, गायत्री देवांगन , योगेश नायक सेवाराम प्रेमण ,अन्नपूर्णा ध्रुव पुष्पलता यादव , प्राची देवांगन, ज्योति विश्वकर्मा बि आर मसियारे, पंकज तिवारी थलेश सिन्हा ,नेमीचंद बढ़ाई एवं संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page