DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहारा में रही हीरक जयंती की धूम, तिंरगा लेकर देशभक्ति का अलख जगाने निकली अध्यक्ष सहित पार्षद

डौंडीलोहारा। आजादी के 75 वे वर्षगांठ अमृत महोत्सव, हीरक जयंती पर नगर पंचायत से घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा की रैली निकली। नपं अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने कहा
देश की तिरंगा हमारी आन बान शान है। इसे हम झुकने नहीं देंगे। रैली में देश भक्ति का जज्बा दिखा। सभी जनप्रतिनिधियों लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष और सभी पार्षद युवा साथी ने तिरंगे अपने हाथ में लेकर लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष न पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में आजादी के 75 वे वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में आगाज किया गया। इसके तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत नगर पंचायत डौंडीलोहारा से रैली के माध्यम से पूरे नगर में जोश खरोश के साथ हुआ।

आम नागरिकों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए रैली के माध्यम से प्रेरित की गई। जिसमें नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी जनप्रतिनिधि ,अधिकारी, युवा ब्रिगेड के साथी महिला स्व सहायता समूह की माताएं बहने व आम नागरिकों ने हिस्सा लिए और घर-घर तिरंगा लगाने के लिए जनमानस को प्रेरित किया। तिरंगे झंडे की जय नारों से पूरे नगर गूंज उठा। इस कार्यक्रम में लोकेश्वरी गोपी साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान, नगर पंचायत के सभापति झुमुक लाल कोसमा, अनीता साहू ,शोभा सिंह राजपूत, शोहदरा देवांगन पार्षद साथी माया जयेश ठाकुर, अशोक चनाप, दशोदा भूआर्य सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष कमलेश सिंह टाक जिला महासचिव यूथ कांग्रेस साकेत साहू, मोहन कोसमा, दारा निषाद, पप्पू यादव, जय शंकर चंद्रवंशी, रितेश कतलाम ,सरिता यादव, गौरी सोनी ,सुनीता विश्वकर्मा, रेशमा बघेल ,भानु बघेल, सावित्री बघेल, सरस्वती बघेल ,नीरा गायकवाड, निर्मला बारले, लक्ष्मी उइके, प्रकाश ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, सुभाष श्रीवास्तव, रामगुलाल सिन्हा, गोविंद उइके, दीपक यादव, घनश्याम कोसमा, राजेश यादव, लखनलाल, लक्ष्मी तिवारी, इरावती कोलियारे, नगर अध्यक्ष गोपी साहू, महेंद्र कुमार साहू, राजेश यादव, ईश्वर आर्य, हितेंद्र कुमार, प्रकाश कोसमा आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page