DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

11 साल से पेड़ पौधों के साथ मना रहे हैं रक्षाबंधन, वेस्ट मटेरियल से बनी 5 फीट की आकर्षक राखी पीपल पर सजी, तो सैकड़ों पौधों को बांधे गए रक्षा सूत्र

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा के रहने वाले ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में खास तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। विगत 11 साल से वे ऐसा प्रयास करते हैं। वे पेड़ पौधों को भी रक्षा सूत्र बांधते हैं और अपने द्वारा लगाए गए सैकड़ों पौधों को इसी तरह उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लेते हैं। इस काम में उनके साथ वार्ड वासी भी हाथ बटाते हैं। जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस रक्षाबंधन को भी खास तरीके से मनाते हुए डौंडी के बाजार में वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए 5 फीट की राखी को पीपल के विशाल पेड़ पर बांधा गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। इस राखी को तैयार करने में पुराने कपड़े, बांस के टुकड़े, रिबन आदि का इस्तेमाल हुआ है। जिसे बाजार के बीच स्थित पीपल के पेड़ पर बांधा गया है। जिससे आने जाने वाले लोग देखकर आकर्षित हो रहे हैं। साथ ही पेड़ पौधों के संरक्षण को लेकर भी प्रोत्साहित हो रहे हैं। इस राखी को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ 15 अगस्त को आजादी के 75 वर्ष मनाने के लिए भी वे हर घर तिरंगा अभियान में भी भागीदारी निभा रहे हैं और लोगों को तिरंगा भेंट कर उन्हें फहराने के लिए प्रेरित कर रहे। बता दें कि 11 साल से वीरेंद्र सिंह राखी के माध्यम से जल संरक्षण, वन्य प्राणियों का संरक्षण, हेलमेट लगाओ, वृक्षारोपण कार्यक्रम, नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। उनके साथ इस कार्यक्रम में बिट्टू सिंह, दीपक गुप्ता, शिवम, कमल, चेतन, शिवांश सिंह, युगल, प्रकृति सिंह का भी योगदान रहता है।

पौधे को रक्षा सूत्र बांधकर मनाई राखी

ग्रामीणों ने अपने द्वारा रोपित पौधे को रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा ये भी हमारे परिवार के सदस्य है। उक्त कार्यक्रम में ग्रीन कमांडो वीरेन्द्र सिंह, सुनील, हरेंद्र, रूप सिंह, अर्जुन, अरविंद, अर्जुन जगनायक, सोहन, मानिक दिनेश ने योगदान दिया।

You cannot copy content of this page