DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में 75 किमी चलेंगे, हुआ आगाज- बरसते पानी में भी पूरी की कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा

बालोद। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों द्वारा पदयात्रा निकाली जा रही है। जिसमें देश को जोड़ने और तोड़ने की बात पर अब राजनीति होने लगी है। जहां इस पद यात्रा के बहाने कांग्रेस मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साध रही है तो वहीं कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। मंगलवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए पदयात्रा में बारिश के बावजूद कांग्रेसियों ने उत्साह दिखाया और अलग-अलग क्षेत्र में पदयात्रा की। कहीं छाता लेकर तो कहीं भींगते हुए नेताओं ने पदयात्रा की।

पुरुर से भरदा तक निकली यात्रा

गुरुर में विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में भारत जोड़ो अभियान, आजादी की गौरव यात्रा के साथ पदयात्रा कार्यक्रम 9 अगस्त से शुरू हुआ। जो 5 दिन चलेगा। इस दौरान पहले दिन पुरुर से भरदा तक विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की। इस पदयात्रा को बारिश भी न रोक सकी और बरसते पानी में भी लोगों से मिलते हुए विधायक व कांग्रेसियों ने यात्रा पूरी की। पुरुर से कुलिया कनेरी गुरुर होते हुए कांग्रेसी भरदा पहुंचे। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा सहित पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, नौशाद कुरेशी, संयुक्त महामंत्री सुमित राजा राजपूत सहित अन्य कांग्रेसी शामिल है।

सांकरी से सिकोसा तक हुई यात्रा

भारत जोडो पदयात्रा के प्रथम दिवस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में सांकरी के शीतला मंदिर एवं जैन श्वेतांबर मंदिर में पूजा-अर्चना कर पैरी होते हुए सिकोसा के अटल समसरता भवन में समापन किया गया। पदयात्रा में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू,डॉ नारायण साहू, प्रकाश नाहटा, संजय साहू,जोन अध्यक्ष अनिल कटहरे,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम,युगांत चन्द्राकर, नरेंद्र तिवारी, जनपद सदस्य रमादेवी ठाकुर,ममता चन्द्राकर, महामंत्री मोंटू चन्द्राकर,संजय बारले,संतोष निषाद,अभिषेक यादव,सचिव रूपचंद जैन,गोपी साहू,डुपेंद्र साहू,सेक्टर प्रभारी डॉ मानसिंह सार्वा,तरुण पारकर,सुरेश साहू,रामसेवक निषाद,रामेश्वर चन्द्राकर,बैजनाथ साहू,युवा कांग्रेस के आसिफ गहलोत,मनीष सेन,कुलेश्वर तिवारी,डामन चौरे,राजा चंद्रोल,हेमंत पटेल,धनुष निषाद,यश कुमार,ईश्वरी साहू,अशोक जैन,शिवकुमार साहू,नरेंद्र सोनबोइर,एल्डरमैन लिखन निषाद,लक्ष्मी सोनकर,सरपंच ओमप्रकाश यादव,बृजमोहन चन्द्राकर, बेदी बाई महिलकर,बूथ अध्यक्ष बिसनाथ कुम्भकार, चंद्रसेन साहू,कमल साहू,समारू ठाकुर,जोशीराम कन्नौजे,कुम्भकरण साहू,निर्भय चन्द्राकर, भीषम पटेल,रोशन चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बरसते पानी में 6 गांव में संसदीय सचिव ने निकाली पदयात्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला द्वारा विधायक व संसदीय सचिव के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी के विशेष उपस्थिति में 9 अगस्त को सिर पर गांधी टोपी और हाथ में तिरंगा लिए आजादी की गौरव भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 10:30 बजे सालहे बाजार में एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ की। पदयात्रा मनकी, राघोनवागांव, रीवागहन, मारीबंगला व देवरीबंगला ग्राम में पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पदयात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि आजादी प्राप्त करने में कांग्रेस का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान शान का प्रतीक है। उसे भाजपा के लोग नहीं समझ पा रहे हैं। आजादी के 75 अमृत वर्षगांठ पर 9 से 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले स्वाधीनता की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकली जा रही है। इसकी सफलता और कुशल संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी संसदीय सचिव व विधायकों को दी है। इनकी अगवाई में विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी तरह ग्राम रीवागहन में संसदीय सचिव ने कहा कि स्वाधनीता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंच कर आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान और आजादी के बाद नये भारत के निर्माण में कांग्रेस के प्रधानमंत्रि जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव एवं मनमोहन सिंह द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया। भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल सुधाकर का संसदीय सचिव ने घर जाकर सम्मान किया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वार, महामंत्री संजीव चौधरी, सुमन सोनबोईर, इंदरचंद बाफना, इंदरमन देशमुख, सरपंच आशीष साहू, युगलकिशोर साहू, विजय तारम, दीपक सिन्हा प्रकाश देवांगन, नोवलदीप जंजीर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page