बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही पुलिस ने एक शर्मनाक मामले में आरोपी दिनेश उर्फ लल्ला सोनकर व उनकी मां सतवंतीन बाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी दिनेश के खिलाफ धारा 376 सहित उनकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा 306, 34 का केस दर्ज हुआ है। टीआई रोहित मालेकर ने dailybalodnews.com को बताया कि आत्महत्या की घटना 24 अगस्त को हुई थी गुंडरदेही के ही एक वार्ड के रहने वाले पति ने अपने मोहल्ले के उक्त आरोपी की बातों से आहत होकर यह कदम उठाया था।आरोपी पति मृतक को यह कहकर परेशान करता था कि अपनी पत्नी को संभाल नहीं सकते। दरअसल में मृतक की पत्नी ने शिकायत की थी कि आरोपी उसे ब्लैकमेल करता है। नहाते वक्त उसकी तस्वीर खींचकर उसे ब्लैकमेल किया और उससे संबंध बना लिया। जब इस बात की भनक पति को लगी तो उसने आरोपी के साथ झगड़ा किया। तब आरोपी व उसकी मां उल्टा मृतक को ही ताने मारने लगे कि अपनी पत्नी को संभाल नहीं सकते और हम पर जबरदस्ती का इल्जाम लगाते हो। इन सब से आहत होकर मृतक ने फांसी लगाकर जान दे दी।घटना में जांच के बाद अब आरोपी दिनेश सोनकर व उनकी मां को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।
अलग-अलग हुआ मामला दर्ज
आरोपी दिनेश के खिलाफ 376 का मामला अलग से दर्ज हुआ है। जिसमें मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट लिखवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी का कहना है कि 1 दिन नहाते वक्त मोहल्ले के उक्त आरोपी ने उनकी फोटो खींच ली थी फिर इस फोटो के जरिए वह उसे वायरल कर देने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा और फोटो को डिलीट करने के बदले में उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन इसके बाद भी वह उसे बदनाम करता रहा और बात पति तक पहुंची। जब पति ने उन्हें इसकी जानकारी दी तो विवाद हुआ और फिर उन आरोपियों ने उनके पति की पिटाई भी कर दी। इन सब से परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली थी।
