DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान में हर बूथ में 25 जगह झंडा फहराने का लक्ष्य, भाजपा मंडल दल्ली राजहरा की बैठक में हुआ निर्णय

दल्लीराजहरा। आजादी के 75 वर्ष गाठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया हैं। इसी अभियान के अंतर्गत “हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाने का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी वृहद तैयारी एवं कार्य योजना को लेकर भारती जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल की बैठक अटल योग सदन में रखी गई। जिसमे प्रत्येक बुथ में कम से कम 25 घरों में तिरंगा झंडा फैराने के साथ तिरंगा यात्रा व रघुपति राघो राजाराम गायन के साथ प्रभात फेरी व मंडल स्थल पर 25 स्थानों पर बड़े रूप में कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। जिससे की आम नागरिकों एवं युवाओं में देश भक्ति का जज्बा जगा कर देश प्रेम की भावना बढ़ाने का प्रयास इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा है। मंडल की इस बैठक में भाजपा जिला बालोद कोषाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुदेश सिग के नेतृत्व में की गई। जिसमे भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारी जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व पूर्व मंडल अध्यक्षगण के साथ – साथ दल्लीराजहरा के नगरपालिका के पार्षद गण उपस्थित हुए। जिन्होंने हर बूथ पर झंडा फहराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page