DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद गंजपारा के स्टेडियम की बदलेगी सूरत, लगाया जा रहा ग्रास, तो नए शेड भी लगेंगे

बालोद। वर्षो से उपेक्षित पड़े बालोद नगर के गंजपारा स्थित अग्रवाल स्टेडियम की सूरत बदलने वाली है। नगर पालिका प्रशासन की पहल से यहां विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिनका काम प्रारंभ हो गया है। मैदान के बीचो-बीच ग्रास लगाने( कृत्रिम घांस बिछाने) का काम मंगलवार से शुरू हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि स्टेडियम के संरक्षण को लेकर पूरी कार्ययोजना बनाकर उसे पूरा किया जा रहा है। कुछ महीने के भीतर यहां की तस्वीर बदली नजर आएगी। उन्होंने बताया कि स्व. सरयू प्रसाद स्टेडियम में ग्रास लगाने, शेड लगाने, वॉलीबॉल कोर्ट,कबड्डी मैदान व पेंटिंग कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही हमारा यह भी प्रयास है कि यहां ओपन जिम की स्थापना की जाए।

ऐसा था माहौल

बता दे कि यहां के पुराने टिन शेड उखड़े हुए हैं। तो वही कुछ साल पहले नए शेड लगाए गए थे वह भी गुणवत्ताहीन होने की वजह से आंधी तूफान में उड़कर टूट गए थे। तो वही यहां के कमरे भी असामाजिक तत्व के अड्डे बने हुए थे। सुरक्षा का अभाव देखा जाता था। तो मैदान भी उबड़ खाबड़ होने से यहां पानी भर जाता था। बरसात के दिनों में यहां आयोजन होना मुश्किल होता था। तो वहीं लोगों को बैठने में भी परेशानी होती थी। स्टेडियम में चारों दिशाओं में बैठने की सही व्यवस्था नहीं थी। धूप और बारिश से बचने पर्याप्त इंतजाम नहीं था। खिलाड़ियों को भी कई तरह की परेशानी होती थी। इन सब समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने इसे सहेजने का बीड़ा उठाया है और यहां ग्रास यानी घांस लगाकर इस जगह को नया रूप देने का प्रयास शुरू हो गया है।

You cannot copy content of this page