DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुड़खुसरा में बनेगा 10 लाख से सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन , विधायक ने किया भूमिपूजन

बालोद। गुरुर ब्लाक के ग्राम मुड़खुसरा, ग्राम पंचायत मिररिटोला में सर्व समाज सामुदायिक भवन बनेगा। विधायक संगीता सिन्हा के प्रयास से उक्त निर्माण कार्य के लिए 10 लाख की स्वीकृति मिली है। जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। भूमिपूजन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा गांव पहुंचीम जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और इस स्वीकृति के लिए उनका आभार जताया। समुदायिक भवन बनने से सभी समाज के लोगों को विभिन्न आयोजन में सुविधा होगी ।खासतौर से शादी ब्याह सहित अन्य बड़े आयोजन के लिए भवन की समस्या दूर होगी। इस दौरान महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ रही। जो विधायक से मिलने को आतुर दिखी। विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों से अपील की। वही अब गोधन न्याय योजना के तहत गोमूत्र खरीदी को लेकर भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष तामेस्वर साहू, जितेंद्र यादव, स्वीकृति यादव सरपंच,रमेश सिन्हा सेक्टर अध्यक्ष, भगवान दास, बूथ अध्यक्ष व कांग्रेस जन ग्रामवासी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page