DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिंगारपुर में हरेली जगार महोत्सव-सुराजी गांव योजना से गांव की फिजा बदल रही

देवरीबंगला / राजीव युवा मितान क्लब सिंगारपुर द्वारा हरेली जगार महोत्सव एवं गौठान लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर थे। उन्होंने कहा कि शासन की सुराजी गांव योजना से गांव की फिजा बदल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने एवं सामाजिक परिवर्तन लाने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। हरेली जगार कार्यक्रम मैं जीवन कश्यप ने कहा कि खपराभाट में समूह की महिलाओं ने अपने हुनर से कामयाबी की राह में आगे कदम बढ़ाए हैं। यह योजना उनमें जागरूकता और आत्मविश्वास लाने का एक सशक्त माध्यम बनी है। जिले में इस दिशा में प्रभावी कार्य किये जा रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि नरवा, घुरवा, गरूवा, बाड़ी योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत गौठान निर्माण की दिशा में लगातार मिशन मोड में कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना का लाभ पहुंच सके इसके लिए तत्परतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। गौठान में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित हो रही है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सामुदायिक सब्जी बाड़ी, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, फूलों की खेती को बढ़ावा मिला है। जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर ने कहा कि गौठानों में विभिन्न अधोसंरचना के कार्य एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद सदस्य डिपीका देशलहरा,सरपंच शोभा देशमुख, नेमसिग साहू, नवलदीप गंभीर, विक्रम देशमुख,आनंद निषाद, दीपक सिन्हा, प्रकाश देवांगन उपस्थित थे। रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक सुमन का आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page