DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस के खिलाफ चला रही भाजयुमो पोस्टर वार, बता रही भूपेश को लबरा सरकार

बालोद/ गुरुर। इन दिनों भाजपा और कांग्रेस में पोस्टर वार और सोशल मीडिया में प्रचार का सिलसिला चल रहा है। एक दूसरे की कमियां गिनाने चुनावी स्टंट जारी है। इस क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा भी पीछे नहीं हटी है और वे वर्तमान छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को लबरा सरकार की संज्ञा देते हुए गांव गांव में पोस्टर चिपकाने के साथ दीवारों पर नारा लिखवा रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गुरुर के महामंत्री अजेंद्र साहू के द्वारा लगातार गुरुर मंडल में आने वाले अनेक गावो में पोस्टर वार अभियान के तहत लोगों को युवाओं को लबरा सरकार से बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपये की मांग को लेकर पोस्टर वार अभियान चलाया। ग्राम परसुली, खोरदो, खूंदनी, अकलवारा, नरबदा, सरबदा गावो में जाकर युवा साथियों से चर्चा भी की गई और 24 अगस्त को रायपुर जाने का नेवता भी दे कर आए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो महामंत्री अजेंद्र साहू, हर्ष साहू, गौरव साहू, खोमलाल गुरुवानी, दीपक, बसंत, कुंदन, पूना, नुरेन्द्र व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page