DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ध्यान दें- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत
ई-केवायसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई

बालोद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवायसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सही पात्र कृषकों को देने के उद्देश्य से ई-केवायसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इस हेेतु पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवायसी अपडेट के लिए आप्शन दिया गया है। ई-केवायसी करवाने हेतु पंजीकृत कृषक स्वयं पीएम पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते है। या लोक सेवा केन्द्र, च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में इस योजना अंतर्गत अब तक 111711 किसानों के द्वारा ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है। साथ ही अद्यतन स्थिति में 29121 किसानों के द्वारा ई-केवायसी कराया जाना शेष है। शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई तक आधार कार्ड नंबर का सत्यापन नही कराने वाले कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त की राशि से वंचित हो सकते है। जो किसान ई-केवायसी नहीं कराये है वे 31जुलाई.2022 के पूर्व ई-केवायसी कराकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page