DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्काउट गाइड के बच्चों ने चलाया टीकाकरण के लिए जागरूकता का महाअभियान, खेत और दुकानों में भी पहुंचे प्रेरित करने

घरों में जाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए

बालोद। कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने डौंडी ब्लाक के विभिन्न संस्थाओं के स्काउट गाइड ने गांवों और नगरों की टीकाकरण केंद्रों में सेवा कार्य एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय विभाग के निर्देशानुसार ,भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के आह्वान, कलेक्टर बालोद गौरव कुमार सिन्ह पदेन संरक्षक भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद ,जिला शिक्षा अधिकारी बालोद प्रवास कुमार बघेल जिला आयुक्त स्काउट ,विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी केके मेश्राम सहायक जिला आयुक्त स्काउट गाइड जिला बालोद, व भारत स्काउट गाइड जिला संघ बालोद मार्गदर्शन ,स्थानीय संघ डौंडी के नेतृत्व में कोविड-19 टीकाकरण के महा अभियान को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

विकासखंड स्काउट सचिव नेमसिंह साहू ने बताया कि इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु विकासखंड डौण्डी के विभिन्न शासकीय अशासकीय स्कूलों के स्काउट, गाइड ,रोवर ,रेंजर, शिक्षकों व अन्य विद्यार्थियों द्वारा टीकाकरण व कोविड-19 बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नारों, स्लोगन, पोस्टर के द्वारा व स्वयं लोगों के घर दुकान ,खेत व मोहल्लों में जाकर प्रथम ,द्वितीय व बूस्टर डोज लगाने हेतु प्रेरित किया गया। वर्तमान समय में पुन : बढ़ रहे कोरोना बीमारी के फैलाव से बचने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही टीकाकरण केंद्रो में जाकर विभिन्न सेवा कार्य जैसे स्थल की सफाई, पेयजल वितरण, रजिस्टर संधारण आदि कार्य कर स्काउट के मूल धर्म सेवा कार्य को चरितार्थ किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय उच्च .माध्यमिक विद्यालय कुआंगोंदी,
नया बाजार दल्ली राजहरा, साल्हे, बेलोदा, बालक डौंडी, आत्मानंद स्कूल डौंडी, घोटिया, चिखलाकसा ,खलारी, व हाई स्कूल खैरवाही, गुदूम के स्काउट गाइड प्रभारी ,स्काउट, गाइड ,रोवर ,रेंजर अन्य स्कूली बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप समस्त संस्था के प्राचार्य, शिक्षकगण , स्काउटर मुकेश धनगुण ,पंकज तिवारी, रमेश नायक ,नरोत्तम यदु, लीकेश गंजीर, लोकेश बंदे, बीआर मसीयारे ,गाइडर तनुजा बंजारे पुष्पलता गंजीर, दुर्गावती सिन्हा ,सरिता साहू अन्नपूर्णा ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page