DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरकारी बोरवेल का केबल चुराना और खरीदना पड़ा महंगा, दल्ली पुलिस ने 4 लोगों को भेजा जेल

बालोद। प्रार्थी सुदर्शन साहू पिता धनाजीत साहू उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क0 11 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वार्ड क0 11 एवं 14 मे लगे शासकीय बोरवेल का केबल तार लगभग 65 मीटर कीमती 10 हजार 400 रुपए को 16-17 जुलाई के दरम्यान रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। संदेही आरोपी कमल बघेल पिता राम खिलावन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क0 12 बिलासपुरिया दफाई राजहरा, अमरदास मानिकपुरी पिता राजू दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष वार्ड कo 15 नियोगी नगर राजहरा को तलब कर पुछताछ करने पर वार्ड क0 11 एवं वार्ड क0 14 से बोरवेल केबल वायर को चोरी कर जलाकर नोहर मंडावी पिता जोहर मंडावी उम्र 40 वर्ष एवं इतवारी मंडावी पिता मतवार मंडावी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क0 10 पुराना बाजार राजहरा के पास बेचना बताने पर सभी चारों आरोपीगण को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक गिरधर साहू की भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page