DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक दिवाली ऐसी भी, शहीद परिवारों के घर पहुंची पुलिस, मिठाई बांटकर दी बधाई और एक खास कार्ड, देखिये खबर व फ़ोटो

बालोद। बालोद जिला पुलिस ने इस दिवाली को खास बनाने के लिए शहीद परिवारों के संग खुशियां बांटी। एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, एएसपी डीआर पोर्ते सहित अन्य टीम शहीद ग्रामो में पहुंची और उन परिवारों से मिली जहां जवान शहीद हुए हैं। उनका हाल चाल पूछते एसपी ने शहीद परिवार को मिठाई देकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान शहीद परिवार भी भावुक हो गए। हर थाने क्षेत्र के शहीद ग्राम में पुलिस टीम टीआई के नेतृत्व में पहुंची थी। बालोद थाने के प्रभारी जीएस ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत पैकरा सहित अन्य भी अलग-अलग गांव पहुंचे थे।

सीएम व गृह मंत्री ने शहीद परिवार के नाम भेजा था खास कार्ड


इस दिवाली की एक खासियत यह भी थी कि स्वयं सीएम भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रजध्वज साहू ने शहीद परिवारों के नाम से एक खास कार्ड भी भेजा है। जिसे उन परिवारों को दिया गया। इस कार्ड में शहादत को कभी न भुलाने का जिक्र भी किया गया है।

You cannot copy content of this page