DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की हुई रायपुर में बैठक, जिले के अध्यक्ष भी हुए शामिल

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का बैठक राजिव भवन रायपुर में हुई। जिसमे प्रमुख रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलेठुया के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। जिसमे संगठन को मजबूत बनाने एवं 2023 की विधान सभा चुनाव और अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के कार्यकर्ता के सम्मान करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही अनेक बहुत से मुद्दे पर प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ता की भावनाओ को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा। जिसमे प्रमुख रूप से राजेश लिलेठुया राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग भूपेश बघेल मुख्यमंत्री, डॉ शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास व श्रम मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पी एचई मंत्री भुनेश्वर बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण व विधायक डोंगरगढ़, धनेश पाटिला पूर्व अध्यक्ष अ ज विभाग राजकुमार अंचल अध्यक्ष छ ग प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग व सभी जिला के जिलाध्यक्ष गण, सभी प्रदेश पदाधिकारी गण, ब्लाक अध्यक्ष गण, बालोद जिला से दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग, शंकर पीपरे प्रदेश महामंत्री व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

You cannot copy content of this page