DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जुताई कर खेत से घर लौट रहा था किसान, ट्रैक्टर में दबने से मौत

बालोद। ग्राम धरमपुरा में ट्रैक्टर में दबने से एक किसान की मौत हो गई। जो स्वयं खेत जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। इस दौरान मेंड़ पर ट्रैक्टर चढ़ नही पाया है और आगे का दोनो पहिया ऊपर होते पलट गया। इससे किसान दब गया मौके पर मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुरा की है। जहां ग्राम धरमपुरा निवासी किसान मनोज कोर्राम 38 वर्ष टेक्टर से अपने खेत की जुताई करके वापस घर जा रहा था। मृतक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। लेकिन इस हादसे से अब उनके तीनों बच्चों और उनकी पत्नी के सिर से भी सहारा उठ गया।

You cannot copy content of this page