DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमीन विवाद को लेकर लोहे के रॉड से प्राण घातक हमला, बाप-बेटा गिरफ्तार

थाना गुण्डरदेही मे 02 माह पूर्व दर्ज हुए प्रकरण मे जोडी गई धारा 307 भादवि, आहत के रिश्तेदार ने ही हत्या करने के नियत से लोहे के राड से किया था प्राण घातक वार

बालोद|प्रार्थीया श्रीमती पुष्पा साहू ग्राम अर्जुनी ने 29 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना 29 मई के रात्रि 9ः30 बजे इनके पति जीवन लाल साहू को गांव के महेन्द्र साहू व उसका लडका खुशहाल साहू ने जमीन बंटवारा की पुरानी बात को लेकर गालियॉ देकर जान से मारने की धमकी देकर लोहे की राड से मारपीट कर चोट पहुँचाया था. रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506, 34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना दौरान आरोपियान द्वारा हत्या करने की नियत से लोहे की राड से घायल जीवन लाल साहू पिता साधुराम साहू उम्र 55 साल निवासी अर्जुनी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद के सिर को मारकर गंभीर चोट पहुंचाने से प्रकरण मे धारा 307 भादवि जोडी गई, एवं आरोपियो को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर ज्युडिशिल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण मे उक्त गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे सउनि संजीवन साहू, संउनि डोमन साहू, सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, आर. राकेश सलाम, पंकज तारम का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page