DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव ने जरूरतमंदों को स्वेच्छा अनुदान राशि वितरित की

देवरीबंगला| विधानसभा क्षेत्र गुंडरदेही के अंतर्गत देवरीबंगला तहसील के विभिन्न गांव के जरूरतमंदों को संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि नर्मदा मैया समिति नर्मदाधाम सुरसुली को मेला आयोजन हेतु 2.00लाख का चेक समिति को दिया गया। इसी प्रकार अजय कुमार पिता वीरभान यादव भंडेरा को इलाज हेतु 1.00 लाख, रोमेंद्र पिता भारत संबलपुर (क), विमलाबाई सिन्हा घीना, कौशल पिता धनुलाल सालहे, जानकी स्व सहायता समूह गहिरा नवागांव, सरस्वती स्व सहायता समूह सुरेगांव, योगेश पिता उदयराज कुर्रे भंडेरा, टोमेश्वरी पिता हेमंत ठाकुर सुरेगांव, त्रिभुवन दास मानिकपुरी फरदफोङ प्रत्येक को 10 -10 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया। सुरेगांव के 15 हितग्राहियों को 5-5 हजार की सहायता के चेक दिए गए। संसदीय सचिव के प्रवक्ता केशव शर्मा ने बताया कि 50 से अधिक जरूरतमंदों को इलाज के लिए स्वेच्छा अनुदान राशि की मांग की गई है।

You cannot copy content of this page