DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन हेतु बालोद में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित, इन नंबरों पर करें फोन

बालोद| कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार बालोद जिले में बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन बचाव एवं राहत कार्य तथा दैवीय विपत्ति एवं प्राकृतिक आपदा की घटनाओं की त्वरित सूचनाओं के आदान कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण कक्ष कलेक्टोरे के कक्ष क्रमांक 04 में स्थापित की गई है। बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में जानकारी देने हेतु आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07749-223950 को सार्वजनिक कर दी गई है। बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव का मोबाईल नं. 7987878157 एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री एस.के. भदोरिया उपअभियंता जलसंसाधन उपसंभाग क्रं. 01 आदमाबाद बालोद का मोबाईल नं. 9981235674 है । इसी तरह जिला सेनानी बालोद के बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी अधिकारी श्री देवप्रसाद साहू का मोबाईल नं. 9893155718 है। पुलिस विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी उपपुलिस अधीक्षक श्री राजेश बागड़े का मोबाईल न. 8103688111 है। इसके साथ ही जिला कार्यालय के कक्ष कं्रमाक 04 में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारी कर्मचारियों की शिप्टवार ड्यूटी भी लगाई गई है।

You cannot copy content of this page