
बालोद। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कबीर घाट मोहलई (ग्राम मोहलई) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसमें संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता दलेश्वर साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगांव ने की। विशेष अतिथि सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सदगुरु कबीर घाट में भोजनालय एवं शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में डॉक्टर देवांगन ,युवराज साहू , खिलानंद साहू, टेमन देशमुख, नरसिंग देशमुख, खेमू राम साहू, सद्गुरु संत कबीर घाट धर्मानुरागी समिति समस्त सदस्यगण एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।
