ये साथ- 7 हैं… मताई के दौरान फंस गई ट्रैक्टर, निकालने के लिए सात ट्रैक्टर की लगी कतार



बालोद। यह रोचक तस्वीर ग्राम जगन्नाथपुर की है। जहां पर मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे एक खेत में ट्रैक्टर मताई के दौरान फंस गई। उसका निकलना मुश्किल हो गया। ड्राइवर ने काफी कोशिश की पर ट्रैक्टर के भारी-भरकम पहिए दलदल में इतने अंदर फंसे थे कि बाहर आना नामुमकिन हो गया। ऐसे में एक ट्रैक्टर को निकालने के लिए सात-सात ट्रैक्टर बुलाने पड़े। सब के द्वारा मिलकर टोचन कर ट्रैक्टर को खींचा गया। दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर बाहर आ पाया। इस दौरान घटना देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।

You cannot copy content of this page