बालोद। राजहरा पुलिस और साइबर सेल बालोद की संयुक्त टीम द्वारा शराब की अवैध बिक्री व परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ा गया। जिनसे 86 पौवा देसी शराब सहित एक बोलेरो भी जब्त की गई है। तीनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपियों में वासूदेव राणा पिता नरोत्तम राणा उम्र 32 वर्ष, रोशन कुमार साहू पिता गौतम सिंह साहू उम्र 30 वर्ष, दयालू राम साहू पिता सोनसाय साहू उम्र 38 वर्ष सभी निवासी चिपरा थाना डौण्डीलोहारा शामिल हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कुसुमकसा में इंडियन पेट्रोल पंप के पास उन्हें पकड़ा गया। कार्रवाई में थाना राजहरा से निरीक्षक अरुण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण नौरंगे, प्र0आर0 प्रेमसिंह राजपूत, आर. गिरधर साहू, सायबर सेल बालोद से आर. संदीप यादव, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक आकाश दुबे की भूमिका रही।
शराब के अवैध 3 कारोबारियों पर पुलिस और साइबर सेल ने की कार्रवाई, 86 पव्वा शराब के साथ बोलेरो भी जब्त
