DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखंड स्तरीय भारोतोल्लन में खिलाड़ियों का हुआ चयन, 12 जुलाई को होगी जिला स्तरीय मुकाबला

बालोद। मंगलवार को फिटनेस वर्ल्ड जिम में विकासखण्ड स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तर की टीम के लिए चयनित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिम परिसर में 12 जुलाई को आयोजित होगी। जिसकी तैयारी में चयनित खिलाड़ी जुट गए हैं। जिले के अन्य ब्लॉक के चयनित खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचेंगे। ज्ञात हो कि इस जिम से जुड़कर कई स्कूली बच्चे भारोत्तोलन के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। खासतौर से लड़कियां इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।फिटनेस वर्ल्ड जिम के संचालक और भारोतोल्लक संघ के जिला सचिव नरेंद्र साहू ने बताया बालोद ब्लॉक से अंडर17 में बालोद के ओम अरोरा और पोंडी के श्रवण कुमार और योगेंद्र प्रजापति तथा बेलमांड के मनीष कुमार और पोषण लाल का चयन हुआ है। अंडर19 में पोंडी के जितेंद्र कुमार और विनय कुमार का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में बेलमांड की नोमिता,हिमानी पटौदी,भावना पटेल,लिलिमा पटौदी,सोमेश्वरी, घनिता साहू,टिकेश्वरी साहू, फिज़ा,खिलेश्वरी का चयन हुआ है।

You cannot copy content of this page