DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रोफेशनल फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सांकरा ज के योगेश साहू

बालोद। सांकरा ज के निवासी योगेश साहू प्रोफेशनल फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। राज्य कार्यकारिणी के अनुशंसा पर बालोद जिला में भी गठन किया गया एवं जिले के फार्मासिस्ट का मनोनयन कर एसोसिएशन का विस्तार किया गया है। सभी सदस्यों का मनोनयन 1 वर्ष के लिए हुआ है। कार्यों के अवलोकन उपरांत कार्यकारिणी में संशोधन किया जाएगा। सभी मनोनीत सदस्यों को प्रोफेशनल फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नियमों का पालन करना होगा एवं एसोसिएशन के नियम विरुद्ध कार्य करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया जाएगा। नए मनोनीत कार्यकारिणी में अध्यक्ष योगेश साहू के अलावा सचिव खेमलाल साहू, सहसचिव भूपेंद्र कुमार देशमुख, उपाध्यक्ष झांवर सिंह चंदेल, मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी अजय साहू, कार्यकारिणी सदस्य द्रोण कुमार साहू, संजीव कुमार मेश्राम, रघुराम सिंह ,हेमशंकर, उत्तम कुमार साहू शामिल हैं।

You cannot copy content of this page