105 पौवा शराब जब्त, महिला सहित दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल



बालोद। दल्ली पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री व परिवहन के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। दोनों से कुल 105 पौवा शराब जब्ती की गई है। दोनो को रिमांड पर जेल भेजा गया। मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर दो जगहों पर रेड कार्यवाही आरोपिया नेमीन बाई साहू पति स्वo संतराम साहू निवासी वार्ड क० 18 पुराना बाजार राजहरा के होटल में 40 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 7200 एम0एल0 कीमती 3200 रूपये एवं शराब बिक्री का 500 रूपये एवं गैंदलाल मानिकपुरी पिता पुनीदास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद को कुसुमकसा से बालोद मार्ग पर पकड़कर उसके कब्जे से 65 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 11700 एम0एल0 कीमती 5200 रूपये एवं एक हीरो मोटर सायकल कमांक सीजी 08 एस- 6320 कीमती 40,000 रूपये को जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है तथा टाउन राजहरा व थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अवैध जुआ सट्टा खेलाने वालों तथा अवैध गांजा, शराब बेचने व पिलाने वालों पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक संजय चेलक, हेमंत सलामें, आरक्षक एसकुमार साहू, आरक्षक गिरधर साहू, महिला आरक्षक देवकुमारी ठाकुर, सहायक आरक्षक रमेश यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page