DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान का समर्थन मूल्य में 100 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करना केंद्र सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है : किसान मोर्चा बालोद

बालोद । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल जी आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस किया गया ,जिसमे जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार प्रदेश मंत्री पवन साहू और जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू जिला महामंत्री हेमंत कोषाध्यक्ष रोमन सोंनकर प्रेस वार्ता में शामिल रहे। प्रेस वार्ता में पवन साहू किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2022-23 के लिए धान समेत अनेक खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की गयी है। केंद्र सरकार के आर्थिक मामलो की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए इस फैसले से देश और खासकर छत्तीसगढ़ के किसानों में हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ है। धान का समर्थन मूल्य में 100 रुपय प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 1940 से 2040 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना केंद्र सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों की जिसमे तुवर अरहर में 300 रूपये मुंग में 450 रूपये तिल में 523 रूपये उड़द में 300 रूपये सोयाबीन जिसका उत्पादन छत्तीसगढ़ में भी बहुतायत मात्रा में होता है उसका भी समर्थन मूल्य 350 रुपये बढ़ाया गया। इन प्रमुख फसलों के समर्थन मूल्य के बढ़ोत्तरी से प्रदेश के किसान लाभान्वित होंगे जिसके चलते किसानो को लागत खर्च पर लगभग 50 से 85 फीसदी तक लाभ होना तय है केंद्र की किसान हितैषी मोदी सरकार द्वारा किसानो के विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8 साल से किसानों के हित में अनेक फैसले लिए गए है जिसका लाभ देश तथा छत्तीसगढ़ के किसानों तक सीधा पहुंचा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछले तीन सालो में धान का समर्थन मूल्य लगभग तीन सौ रूपये बढ़ा है लेकिन भूपेश बघेल सरकार द्वारा इस बढ़ोत्तरी से किसानो को वंचित करने का कार्य किया जा रहा। ठीक उसी तरह जैसे मोदी जी द्वारा भेजे गए 5 किलो प्रति व्यक्ति के अतिरिक्त राशन से वंचित किया गया। इसके अलावा छोटे किसानो को भाजपा की मोदी सरकार 6 हजार रूपये प्रति वर्ष किसान सम्मान निधि के तौर पर अतिरिक्त देती है। छत्तीसगढ़ लघु तथा सीमांत किसानों का प्रदेश है प्रदेश के ज्यादातर किसान छोटे किसान है जिनके पास पौन से 2 एकड़ के रकबे वाले खेत है जिन्हें कांग्रेस की प्रदेश सरकार 6 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से 4-5 हजार रूपये (वो भी सवा साल में तरसा तरसाकर) देती है जबकि केंद्र की मोदी सरकार से उन किसानों को 6 हजार अतिरिक्त दिया जा रहा है । खेदजनक यह भी है कि अपनी झूठी वाहवाही बटोरने वाले भूपेश बघेल जी गरीब किसानो पर 1 हजार का गोबर टेक्स 15 सौ रुपया का बारदाना टेक्स रासायनिक खाद का 4 हजार का कालाबाजारी टेक्स लगा रखा है और धान की खरीद दिसम्बर से करके किसानों के फसल को अतिरिक्त सूखाने का काम किया जा रहा है जिससे प्रति एकड़ के पीछे 100 किलो से अधिक धान देरी में खरीदी के चलते सुख जाता है जिससे किसानो को 2500 का सीधा सीधा नुकसान हो रहा है।प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा लगातार किसानों को छला जा रहा है केंद्र सरकार द्वारा विगत वर्षों में बढ़ाई गयी समर्थन मूल्य के अनुपात में भूपेश सरकार को भी अंतर की राशि शीघ्र प्रदेश के किसानो को दिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में की गयी वृद्धि पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लगातार किसाना के बीच में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए देश के यशस्वी नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने बताया कि बालोद सूरजपुर जिले समेत कई जिलो के शक्कर कारखानों के भुगतान की राशि किसानो को राज्य सरकार द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है। पिछले साल के बोरा का पैसा भी किसानों को नहीं मिला है। रकबा काटने के चलते प्रदेश के कई किसानों ने आत्महत्या किया जिसे प्रशासनिक चुक बताया गया लेकिन मृतक किसान के परिवार को एक रूपये भी मुआवजा नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के भुगतान से प्रदेश के 99 जिले के किसान प्रभावित है आज भी कलेक्टर के चक्कर काट रहे है अकेले रायपुर संभाग के 5 लाख किसानों की बीमा की 165 करोड़ की राशि को हड़पने का काम इस सरकार द्वारा किया गया था। जिसका भंडाफोड़ भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया और 37 लाख अतिरिक्त व्याज समेत पूरी राशि 5 लाख किसानों को दिलवाया गया ।टोकन तथा धान खरीदी पंजीयन के चलते प्रदेश के किसानों को साजिशन प्रताडित भूपेश सरकार द्वारा किया गया। खाद को लेकर सहकारी समिति का कोटा कम करके निजी व्यपारियो का कोटा सुनियोजित तरीके से बढ़ाया जा रहा है, गुणवताहीम वर्मी कपोस्ट खाद किसानों को जबरन थमाया जा रहा है।किसान मोर्चा के प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदिश देशमुख जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा, जिला मंत्री शरद ठाकुर दिलीप कुल्हारे संजय साहू गजेंद्र यादव राकेश जोशी किसान मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page